गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल उदयपुर में कोरोना महामारी से जुड़े सभी आवश्यक नियमों का पालन करते हुए निरंतर जटिल से जटिल ऑपरेशन व इलाज किये जा रहे हैं| अभी हाल ही में 40 वर्षीय भीलवाड़ा निवासी रोगी का दूरबीन द्वारा एक ही समय में पेनक्रियास की गांठ एवं पित्त की पथरी का सफल लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन किया गया| ऑपरेशन को सफल बनाने वाली टीम में जनरल सर्जरी विभाग के सर्जन डॉ. मोहित कुमार बडगुर्जर, एचओडी डॉ. पंकज सक्सेना, डॉ सुमन परिहार, एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. चारू, डॉ. विक्रम, ओटी इंचार्ज हेमंत व असिस्टेंट प्रकाश इत्यादि शामिल हैं|