Announcements:
  • We are writing to bring to your attention that our “Just Dial” virtual number has been compromised. If you want the appointment please call at 0294-2500044

Media Coverage

गीतांजली डेंटल कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा दिवस का हुआ अनूठा आयोजन

गीतांजली डेंटल कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा दिवस का हुआ अनूठा आयोजन

उदयपुर / गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट, उदयपुर हमेशा रोगियों के मौखिक स्वास्थ्य की बेहतरी की दिशा में कार्यरत रहा है| इसी उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए स्क्रीनिंग शिविरों, उपचार शिविरों, क्षेत्र के काम व सभी महत्वपूर्ण दिनों के उत्सव में गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट सदेव अग्रणी है।

  

 


चूंकि सभी अकादमिक गतिविधियों को कोविड- 19 के कारण निलंबित कर दिया गया है, इसलिए “राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा दिवस” के आयोजन की योजना अनूठे तरीके से बनाई गई । अंडर ग्रेजुएट छात्रों के लिए वीडियो प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत अंग्रेजी व हिंदी भाषा में छात्राओं द्वारा विडियो बनाये गए । गीतांजली डेंटल के विद्यार्थिओं ने प्रतियोगिता में बड़े जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। यह प्रतियोगिता सोलो व ग्रुप दो श्रेणियों में विभाजित थी| सोलो विडियो में थर्ड इयर की वर्तिका अरोड़ा व ग्रुप विडियो में फाइनल इयर की दो छात्राएं दिव्या जैन तथा सारान्शा मेहरा ने बाज़ी मारी व आस्था कंकानी, राखी मिश्रा, हर्षिता फाइनल इयर की छात्राओं ने ग्रुप विडियो में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट, उदयपुर के प्रिंसिपल डॉ. निखिल वर्मा, डिपार्टमेंट ऑफ़ ओरल सर्जरी के एच.ओ.डी डॉ. हार्वे थॉमस, कांसेर्वेटिव डेंटिस्ट्री के एच.ओ.डी डॉ. मनोज हंस, ओर्थोदोंटीक्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. नमित नागर, ओरल पैथोलॉजी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मीनल द्वारा सर्वोताम वीडियोज का चयन करके परिणाम निकले गए| डॉ.रिंकी हंस और डॉ.शारदा बिश्नोई (जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग) द्वारा इस प्रतियोगिता हेतु छात्रों का पूर्ण मार्गदर्शन किया गया।
विडियो प्रतियोगिता का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया था, जिसके मुख्य उद्देश्य:
तंबाकू के सेवन, मीठे का सेवन, अन्य सामान्य मौखिक स्वास्थ्य समस्याओं और मौखिक स्वच्छता उपायों से संबंधित मुद्दे।
सामान्य जनता के साथ-साथ दंत चिकित्सकों द्वारा कोविड-19 समय के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां।
इन सभी विडियो का प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी किया गया जिससे कि आम नागरिक में जागरूकता को बढ़ाया जा सके।