गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर हर्ष के साथ सूचित करता है कि आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियो के लिए ह्रदय रोग, कैंसर रोग, मूत्र व किडनी रोग, अस्थि रोग, पेट, आंत व लिवर रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, शिशु एवं बाल रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, मनोरोग, जनरल सर्जरी, एवं अन्य गंभीर बीमारियों की निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध है, जो कि योजना में शामिल परिवारों को संपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं कैशलेस माध्यम से दी जाएंगी| उल्लेखनीय है कि गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर पिछले 13 वर्षों से सतत रूप से हर प्रकार की उत्कृष्ट एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है एवं जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं देता आया है|