Announcements:
  • We are writing to bring to your attention that our “Just Dial” virtual number has been compromised. If you want the appointment please call at 0294-2500044

Media Coverage

CAIT Udaan Exhibition में गीताांजली हॉस्पिटल की डॉक्टरों ने महिलाओं को दिया स्वास्थ्य का संदेश

CAIT Udaan Exhibition में गीताांजली हॉस्पिटल की डॉक्टरों ने महिलाओं को दिया स्वास्थ्य का संदेश

CAIT Women Wing Udaipur द्वारा आयोजित तीन दिवसीय CAIT Udaan Exhibition में गीताांजली हॉस्पिटल की प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ – डॉ. अर्चना शर्मा और डॉ. नीलम तोषनीवाल ने महिलाओं के लिए विशेष हेल्थ टॉक का आयोजन हुआ। इस सत्र में उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, समय पर जांच कराने और प्रजनन स्वास्थ्य, हार्मोनल बदलाव पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. अर्चना ने बताया कि किस तरह नियमित जांच और जागरूकता महिलाओं की सेहत को बेहतर बना सकती है। उन्होंने बताया कि “महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज़ कर देती हैं, जबकि वे पूरे परिवार की रीढ़ होती हैं – उनकी सेहत सर्वोपरि होनी चाहिए।”

डॉ. नीलम ने, महिला रोगों के लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करने की सलाह दी और बताया कि समय पर इलाज और जानकारी ही सबसे बड़ा हथियार है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और डॉक्टरों से खुलकर सवाल किए।

गीताांजली हॉस्पिटल ने यह सुनिश्चित किया कि महिलाएं न केवल बीमारियों से अवगत हों, बल्कि समय रहते उन्हें रोकने के उपाय भी जानें। यह पहल महिला स्वास्थ्य को लेकर एक अहम कदम है।


CAIT Udaan Exhibition में गीताांजली हॉस्पिटल की डॉक्टरों ने महिलाओं को दिया स्वास्थ्य का संदेश