Announcements:
  • We are writing to bring to your attention that our “Just Dial” virtual number has been compromised. If you want the appointment please call at 0294-2500044

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल व महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस का हुआ आयोजन

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर के स्व. नर्मदा देवी अग्रवाल ऑडीटोरियम में दिनांक 01-10-2022 को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान से लगभग 300 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया| कार्यक्रम के मुख्य अथिति गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर के सीईओ श्री प्रतीम तंबोली व महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान उदयपुर के महासचिव श्री भंवर सेठ द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई| इस दौरान महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष चोसरलाल कछारा, वित्त सचिव वरदान मेहता व जीएमसीएच के मनोरोग विभाग के एच.ओ.डी डॉ जीतेंद्र जींगर, रूमेटोलोजिस्ट डॉ सत्येन्द्र भट्ट भी उपस्थित रहे|

कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें ईश वंदना, संस्थान गीत, जन्मदिन सम्मान, रंगारंग प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह इत्यादि शामिल थे| कार्यक्रम के दौरान सृजन मासिक पुस्तिका का विमोचन किया गया|