Announcements:
  • We are writing to bring to your attention that our “Just Dial” virtual number has been compromised. If you want the appointment please call at 0294-2500044

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल उदयपुर में सम्मानित जोड़े ने लिया देहदान संकल्प लेकर भरा घोषणापत्र

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल उदयपुर में सम्मानित जोड़े ने लिया देहदान संकल्प लेकर भरा घोषणापत्र

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल उदयपुर में सम्मानित जोड़े ने लिया देहदान संकल्प लेकर भरा घोषणापत्र

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर में सेक्टर- 11निवासी सेवानिवृत्त 74 वर्षीय श्री शंकर लाल कुमावत व हेडमिसट्रेस पद से सेवानिवृत्त उनकी धर्मपत्नी 67 वर्षीय श्रीमती उषा कुमावत ने देहदान संकल्प लेते हुए गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में घोषणापत्र भरा। इसके पश्चात् सम्मानित जोड़े को डोनर कार्ड प्रदान किया गया|

इस नेक कार्य को अंजाम देने के लिए गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में देहदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति डीन जीएमसीएच डॉ डी.सी कुमावत रहे| इस अवसर पर जीएमसीएच के सीईओ प्रतीम तम्बोली, एडिशनल प्रिंसिपल गीतांजली मेडिकल कॉलेज डॉ मनजिंदर कौर, डॉ देवेन्द्र सरीन, डॉ जी.एल डाड, डॉ लीपा मोहंती, डॉ संजीव चौधरी, डॉ गिरीश वर्मा, डॉ वाई.एन वर्मा व एमबीबीएस के विद्यार्थी उपस्तिथ रहे| इस कार्यक्रम का संचालन एनाटोमी विभाग के एच.ओ.डी डॉ प्रकाश के.जी, डॉ मोनाली सोनवाने, डॉ चारू, डॉ हिना शर्मा व अन्य फैकल्टी स्टाफ द्वारा किया गया|