Announcements:
  • We are writing to bring to your attention that our “Just Dial” virtual number has been compromised. If you want the appointment please call at 0294-2500044

Cardiac Care

Cardiac Care

Cardiac Care

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में उदयपुर को मिला गौरव
राजस्थान में पहली बार 15 वर्ष के बच्चे की गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक्मो मशीन के सपोर्ट से बचाई जान
जर्मन तकनीक से दिल की जटिल सर्जरी के बाद दिनेश को मिला नया जीवन
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदेश के निर्धन रोगियों को मानों जीवनदान दे रही है। उदयपुर के जनजाति बहुल झाड़ोल के एक गरीब आदिवासी परिवार के बच्चे की कहानी इस योजना की सफलता बयां कर रही है। योजना के तहत जिला मुख्यालय पर गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल में जर्मन तकनीक से एक्मो मशीन के सपोर्ट से एक 15 वर्षीय बच्चे की जान बचाई जाने के बाद एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है।
शनिवार दिनांक 18 जून को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जेड बी काजी, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल के निदेशक अंकित अग्रवाल, सीईओ प्रतीम तंबोली व हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. संजय गांधी ने जिला परिषद सभागार में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।